Gomti chakra ke benefits | gomti chakar sidh karne ka mantra | gomti chakar kanha paya jata hai? | gomti chakar price
गोमती चक्र एक सर्वसुलभ शैल पत्थर है जो गोमती नदी से आसानी से प्राप्त हो जाते है गोमती चक्र गोल आकार के सफ़ेद पत्थर होते है जिसके ऊपर चक्र बने होते है ये गोमती चक्र विभिन्न विभिन्न आकार में आते है और कई तरह के रंगो में आते है इन गोमती चक्रो का प्रयोग विभिन्न प्रकार की साधनाओ में किया जाता है। गोमती चक्र के अनेको लाभ है तो आईये आपको बताते है की गोमती चक्र के क्या क्या लाभ है
गोमती चक्र के लाभ (Gomti chakar ke benefits)
गोमती चक्र से धन लाभ :
शुक्रवार के दिन शाम को 11 गोमती चक्र को माता लक्ष्मी के आगे लाल कपडे पर रख दे और 108 बार ॐ श्री नमः मंत्र का जाप करे। इससे आप विभिन्न कार्यो को उत्साहपूर्वक करेंगे जिसे आपके घर में माता लक्ष्मी का निवास सदैव बना रहेगा।
व्यापर में वृद्धि करवाए गोमती चक्र :-
यदि आप व्यापर में वृद्धि चाहते है तो 27 गोमती चक्र लेकर उसे लाल कपडे में बांधकर उसे दुकान की चौखट पर लटका दे और ग्राहक उसके नीचे से या उसे पार करके निकले तो निश्चय ही आपके व्यापर में वृद्धि होगी।
घर में सुख शांति बनाये रखे गोमती चक्र :-
यदि 11 गोमती चक्र को लाल सिन्दूर की डिब्बी में रखकर उस डब्बी को घर में रख दे तो घर के अंदर सुख शांति बानी रहती है।
Buy Gomti Chakar For Godddess Lakshmi
गोमती चक्र दूर करे वास्तु दोष :-
वास्तु दोष निवारण के लिए 11 गोमती चक्र को लाल कपडे में बांध कर घर के उत्तर -पूर्व कोने में रख दे।
गोमती चक्र ऋण से दिलाये मुक्ति :-
साधक किसी भी दिन 28 गोमती चक्र लेकर पूजा स्थान पर उन गोमती चक्रो को नीले कपडे पर रख दे। फिर पीले रंग के चावल गोमती चक्र पर चढ़ाते हुए 28 बार “ॐ गं ऋणहर्तायै नमः” का जाप करे। चावल को पीले करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते है। जाप करने के बाद उन 28 गोमती चक्र को किसी मंदिर या पवित्र स्थान पर रख दे और नीले कपडे को कही मिटटी में दबा दे।
गोमती चक्र नौकरी में प्रमोशन के रस्ते खोलता है :-
यदि आपको नोरकी करते हुए काफी साल हो गए है और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है तो आप 13 गोमती चक्र लेकर शिव मंदिर में सोमवार को सिर्फ एक बार दूध की कच्ची लस्सी में डालकर शिवलिंग पर चढ़ा दे तो निश्चित ही आपके प्रमोशन होने के रस्ते खुल जायेंगे।
Gomti chakra ke benefits | gomti chakar sidh karne ka mantra | gomti chakar kanha paya jata hai? | gomti chakar price
गोमती चक्र असाध्य रोगो को करने और मानसिक शांति देता है :-
गोमती चक्र के प्रयोग से काफी तरह के रोगो से मुक्ति मिलती है इसके लिए 10 गोमती चक्र ले और रात को पानी में डाल दे तथा सुबह इस पानी को पीये तो इससे मानसिक शांति मिलती है तथा इससे पेट सम्बन्धी रोग जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी इत्यादि सभी रोग दूर होते है।
गर्भपात को रोकता है गोमती चक्र :-
आप एक गोमती चक्र को किसी कपडे में बांध कर अपनी दाई बाजू पर बांध ले। ये गोमती चक्र गर्भ सुरक्षा का कार्य करता है।
विशेष कार्य पर जाते समय रखे गोमती चक्र :-
यदि आप किसी विशेष कार्य पर जा रहे है जैसे किसी केस के लिए कोर्ट कचेहरी जाना , लड़का देखने जाना, जमीन खरीदने जाना, परीक्षा देने आदि। तो आप जाते समय 3 गोमती चक्र को अपने साथ लेकर जाये। इससे नतीजा आपके हक़ में हो इसकी सम्भावनाये बहुत अधिक बढ़ जाती है। बहुत से लोग सौभाग्य के लिए 3 गोमती चक्र हमेशा अपनी जेब में रखते है।
गोमती चक्र दूर करे शत्रु बाधा :-
ज्ञात और अज्ञात शत्रुओ की बाधा समाप्त करने के लिए 11 गोमती चक्र किसी भी दिन और किसी भी समय बहते जल में विसर्जित कर दे। यदि आपको अपने शत्रु ज्ञात है और उनका नाम पता है तो उनका नाम गोमती चक्र पर लिख कर या एक पर्ची पर लिख कर उस पर्ची को गोमती चक्र के साथ प्रवाहित कर दे। धीरे धीरे आपकी ये शत्रु बाधा समाप्त हो जाएगी।
जटिल रोगो का समाधान करे गोमती चक्र :-
सोमवार प्रातः भगवान शिव के आगे 11 गोमती चक्र लेकर एक माला “हीं हीं हीं महा शंभू आरोग्य मेरा व देहि स्वाहा” का जाप करके कही पर गहरा खड्डा खोद कर उसमे उस गोमती चक्र को दबा दे। कुछ समय में आप देखेंगे कि आपको रोग में आराम आना शुरू होगया है।
गोमती चक्र नौकरी प्राप्ति के लिए :-
आप 11 गोमती चक्र ले और पूजा स्थान पर पूर्व या उत्तर दिशा कि ओर मुँह करके बैठ जाये ओर उन 11 गोमती चक्र पर केसर या कुमकुम का तिलक लगाकर 12 दिन तक “ॐ हिम पद्मे राज्य प्राप्ति हिम क्लीन कुरु कुरु नमः” मंत्र का 9 बार जाप करे। 12 दिन के बाद आप इन गोमती चक्र को जल प्रवाहित कर दे या माँ लक्ष्मी के मंदिर में चढ़ा दे।
विवाह बाधा दूर करे गोमती चक्र :-
जिस कन्या के विवाह में बाधा आ रही है वे कन्याये 5 या 7 सोमवार को कच्ची लस्सी में 11 गोमती चक्र डाल कर शिवलिंग पर अर्पित करे तो निश्चय ही 7 सोमवार के अंदर आपकी विवाह बाधा समाप्त हो जायेगी।
Gomti chakra ke benefits | gomti chakar sidh karne ka mantra | gomti chakar kanha paya jata hai? | gomti chakar price
पितृ दोष निवारण के लिए गोमती चक्र :-
17 गोमती चक्र को लेकर सूर्यौदय से पहले उठकर स्नान करके किसी भी नदी या नहर में प्रवाहित कर दे या किसी मंदिर आदि में अर्पित कर दे। इस प्रकार करने से घर में से पितृ दोष समाप्त हो जायेगा। गोमती चक्र को प्रवाहित करने से पहले एक बार “ऊँ श्री सर्व पितृ दोष निवारणाय कलेशम् हं हं सुख शांतिम् देहि फट स्वाहा:” मंत्र का उच्चारण जरूर करे।
शनि कि साढ़ेसाती एवं ढैया दोष दूर करे गोमती चक्र :-
शनिवार के दिन सुबह स्नान करके 21 काले गोमती चक्र लेकर उसे काळा कपडे के ऊपर रख कर तेल का दिया जलाये ओर 108 बार “ऊँ नमो भगवते शनिश्चराय सूर्य पुत्राय नम:” मंत्र का जाप करे।
मंत्र का उच्चारण समाप्त होने के बाद 21 गोमती चक्रो को शनिदेव के मंदिर में उसी दिन चढ़ा दे और चढ़ाते समय
“ॐ श्री शनिदेवाय: नमों नमः|”
“ॐ श्री शनिदेवाय: शान्ति भवः|”
“ॐ श्री शनिदेवाय: शुभम फलः|”
“ॐ श्री शनिदेवाय: फलः प्राप्ति फलः|”
मंत्र का उच्चारण करे। शनि देव की सेवा करने से श्री शनि देव भगवान घर मे, व्यापार में शांति स्थापित करते है और प्रसन्न रहते है |
सिद्ध गोमती चक्र की अंगूठी डालने के लाभ
- सही तरीके से सिद्ध किया हुए गोमती चक्र की अंगूठी डालने से मन में जो डर होता है वो दूर होने लगता है और साथ ही व्यक्ति के अपने खुद के निर्णय लेने का पराक्रम आने लगता है
- किसी व्यक्ति का आत्मविश्वास खो गया है या आत्मविश्वास की कमी है तो उस व्यक्ति को गोमती चक्र पहना दे।
- इसको डाले रखने से धन सम्पदा में बढ़ोतरी , बीमारियों से बचाव, शत्रुओ से रक्षा, नौकरी और व्यापार में उन्नति, पैसो की बचत, मानसिक शांति, परीक्षा में सफलता, पति – पत्नी में प्यार को बढ़ाना , घर का माहौल शांत रखना, सम्मोहन करना और भी कई तरह के लाभ होते है जो गोमती चक्र डालने से मिलते है।
किस धातु में गोमती चक्र डालना चाहिए ?
गोमती चक्र को चाँदी या yellow metal में डाल सकते है।
EkMukhi Rudraksha Benefits एक मुखी रुद्राक्ष के 8 लाभ
गोमती चक्र को सिद्ध करने का मन्त्र |(Gomti chakar ko sidh karne ka mantra)
सुबह जल्दी उठ कर आप स्नानं कर ले और एक कटोरी लेकर उसमे दूध, घी, शहद, मिश्री और गंगाजल को डाल कर इसका मिश्रण तैयार कर ले। इस मिश्रण की मात्रा इतनी हो की गोमती चक्र इसमें डूब जाये। फिर अपने इष्ट देव की पूजा करके “ओम् श्रीं नमः” मंत्र का जाप करे। इस मंत्र की 31 माला का जाप करना है। और उसके बाद गंगाजल में धो कर इसे गले में धारण कर ले।
गोमती चक्र की अंगूठी कब डाले?
इसकी अंगूठी शुक्रवार को डालनी है।
बच्चा डरता है तो उसे डाले गोमती चक्र |
आपके बच्चा छोटा है और वो बार बार डरकर उठ जाता है या वैसे भी डरा डरा सा रहता है तो आप एक अच्छी गुणवत्ता वाला गोमती चक्र का लॉकेट बनवा ले और मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के दायिने कंधे से सिन्दूर लेकर उस गोमती चक्र पर लगा दे और गोमती चक्र को हनुमान जी चरणों में रख कर हनुमान चालीसा का पूरा पाठ करे और फिर लाल धागे में डालकर उसे बच्चे के गले में डाल दे। आप देखेंगे की धीरे धीरे बच्चा डरना बंद हो जायेगा
गोमती चक्र कहाँ पाया जाता है ? (gomti chakar kanha paya jata hai?)
गोमती चक्र गोमती नदी और समुन्द्र में पाया जाता है।
गोमती नदी कहाँ पर है ?
गोमती नदी उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख नदी है जो उत्तर प्रदेश के काफी सारे जिलों से होकर बहती है |
गोमती चक्र की कीमत ? (gomti chakar price?)
गोमती चक्र की कीमत इसकी गुणवत्ता और आकार के आधार पर तय होती है। जितनी अच्छी गुणवत्ता होगी उतनी ऊँची इसकी कीमत होगी। बड़े आकार के गोमती चक्र दुर्लभ होते है ये आसानी से नहीं मिल पाते है। बड़े आकार के चक्र बहुत ही ऊँची कीमत वाले होते है।